Showing posts with label WhatsApp. Show all posts
Showing posts with label WhatsApp. Show all posts

Wednesday, 2 August 2017

पेटीएम देगी व्हाट्सऐप को टक्कर, पेश करेगी इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप


भारत में नोटबंदी के बाद से डिजीटल वॉलेट पेटीएम को बहुत से लोगों ने अपनाया है। हालिया दिनो में किसी भी डिजीटल वॉलेट से ज्यादा पेटीएम का ही यूज़ दिखाई देता है। वहीं अब यही ऐप भारतीय यूजर्स के लिए के लिए एक नई इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप को लाने की तैयारी कर रही है, जो आने वाले वक्त में व्हाट्सऐप के लिए कड़ी टक्कर साबित होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेटीएम जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए एक मैसेजिंग ऐप पेश करने वाली है, जो व्हाट्सऐप के विकल्प के तौर पर उभरेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह ऐप ऑडियो, वीडियो, फोटोज़ और टेक्स्ट मैसेज के साथ ही लाईव वीडियो चैट की सुविधाओं से लैस होगी।

Image courtesy : ibtimes.co.in

गौरतलब है कि पूरे देशभर में पेटीएम के 225 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ता हैं जो इसका यूज़ मोबाईल रिचार्ज से लेकर आॅनलाईन शॉपिंग तक के लिए करते हैं। ऐसें में यह देखना भी रोचक होगा कि क्या पेटीएम की इंस्टेट मैसेंजिंग ऐप क्या डिजीटल वॉलेट से भी लिंक होगी या नहीं।
बहरहाल पेटीएम की ऐप की खबर व्हाट्सऐप यूजर्स की गिनती पर भी प्रभाव डाल सकती है। चर्चा है कि इस माह के अंत तक पेटीएप नई मैसेंजिंग ऐप से पर्दा उठा सकती है। हालांकि इस ऐप के समस्त फीचर्स जानने के लिए ऐप को ले​कर किसी आॅफिशियन घोषणा का इंतजार करना होगा।

Sunday, 30 July 2017

व्हाट्सएप पर आए ये मैसेज तो न करें क्लिक, वर्ना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

मल्टीमीडिया डेस्क। फेसबुक अधिकृत व्हाट्सएप का बड़ा डाटाबेस होने के कारण इस पर ठगी होने की आशंका अधिक रहती है। ठग व चालबाज इस ऐप को निशाना भी इसलिए बनाते हैं क्योंकि व्हाट्सएप के यूजर बहुत अधिक हैं। अब इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को फिर से ब्रिटेन व दुनिया भर में एक नई तरह की ठगी के लिए प्रयोग किया जा रहा है। इसमें यूजर्स को ट्रिक कर के उनकी बैंक अकाउंट डिटेल्स निकलवाने की कोशिश की जा रही है।
यूके के फ्रॉड और साइबर क्राइम सेंटर ने इस फ्रॉड के विरुद्ध वार्निंग जारी की है। इसी के साथ फेक व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी दिया गया जिससे लोगों को ट्रिक करने की कोशिश की जा रही है।

ऐसा है फ्रॉड मैसेज -
इस फ्रॉड मैसेज में व्हाट्सएप टीम द्वारा साइन किया गया मैसेज होता है, जिसमें लिखा गया है कि हमारे रिसोर्स के अनुसार आपको व्हाट्सएप की सेवाओं का इस्तेमाल करते हुए एक साल से अधिक हो गया है। अब आप व्हाट्सएप पर मैसेज सेंड या रिसीव नहीं कर पाएंगे। व्हाट्सएप का बिना किसी रूकावट के इस्तेमाल करने के लिए आपको हमारे सब्सक्रिप्शन पीरियड को सब्सक्राइब करना होगा। इसके बाद मैसेज में एक लिंक दिया होता है, जिसमें यूजर्स को अपने नंबर के साथ पेमेंट इनफॉर्मेशन अपडेट करने के लिए साइन-इन करना होता है। ऐसा ही एक स्कैम पिछले महीने भी रिपोर्ट किया गया था।
भारत में फ्रॉड की आशंका - 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट में यह कहा गया था की लोगों को एक मैसेज के जरिये टारगेट किया जा रहा है। हालांकि, यह स्कैम फिलहाल यूके में फैलाया जा रहा है। लेकिन व्हाट्सएप के यूजरबेस को ध्यान में रखते हुए यह माना जा रहा है की इसे भारत आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है और इसे 2016 से सभी प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आपको ऐसा कोई मैसेज आता है तो आप सतर्क रहें और ऐसे किसी फ्रॉड पर भरोसा न करें।

WhatsApp में आया वीडियो कॉल से वॉयस कॉल में स्विच करने वाला फीचर

ख़ास बातें
WhatsApp के लिए यह साल बेहद ही व्यस्त रहा हैWhatsApp एंड्रॉयड पर एक नए फीचर की टेस्टिंग चल रही हैयूज़र आसानी से वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे
WhatsApp के लिए यह साल बेहद ही व्यस्त रहा है। इस मैसेजिंग ऐप पर यूज़र के लिए कई नए फीचर रोलआउट किए गए हैं। कंपनी की कोशिश इंटरफेस को बेहतर बनाने के अलावा कंटेट साझा करने को और आसान बनाने की रही है। अब कंपनी एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसकी मदद से यूज़र आसानी से वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में स्विच कर पाएंगे। यह फीचर पहले से बंद रहेगा। इसके अलावा कंपनी इस साल से बिजनेस सेवा के ज़रिए कमाई करना भी शुरू करेगी। अब इस संबंध में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। सबसे मज़ेदार बात यह है कि एक रिपोर्ट में व्हाट्सऐप द्वारा बिजनेस करने वालों के लिए दूसरा ऐप डेवलेप किए जाने की जानकारी दी गई है।
व्हाट्सऐपबीटाइंफो की रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp एंड्रॉयड पर एक नए फीचर की टेस्टिंग चल रही है जिसकी मदद से यूज़र वॉयस कॉल से सीधे वीडियो कॉल में स्विच कर सकेंगे। इस फीचर के ज़रिए वीडियो कॉल से वॉयस कॉल में स्विच करना भी संभव होगा। और ऐसा करने के दौरान आपको कॉल डिसकनेक्ट भी नहीं करना होगा। व्हाट्सऐप के मौज़ूदा वर्ज़न में अगर आप किसी वॉयस कॉल के दौरान वीडियो कॉल करने की चाहत रखते हैं तो पहले वॉयस कॉल बंद करने के बाद फिर से वीडियो कॉल करना पड़ता है। लेकिन नए फीचर के जरिए यूज़र को होने वाली यह असुविधा दूर हो जाएगी। नए फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.17.263 पर जारी किया गया है जिसे पिछले हफ्ते ही रिलीज किया गया था।
टिप्सटर ने पाया कि वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के नए यूआई में वॉयस कॉल के दौरान स्क्रीन के निचले हिस्से पर एक वीडियो कॉल का बटन नज़र आता है। अगर कोई यूज़र वीडियो कॉल में स्विच करना चाहता है तो उसे इस वीडियो बटन को हिट करना होगा। इसके बाद कैमरा एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद वीडियो कॉल करना संभव हो जाएगा। बता दें कि आप जब भी वॉयस कॉल के दौरान वीडियो कॉल में स्विच करना चाहेंगे तो कॉल की शुरुआत दूसरी तरफ मौजूद शख्स की मंजूरी के बाद ही होगी। टिप्सटर ने बताया है कि यह फीचर डिफॉल्ट में डिसेबल है। संभव है कि व्हाट्सऐप यूज़र के लिए आने वाले अपडेट में एक्टिव किया जाए।
इस टिप्सटर ने कंपनी की बिजनेस रणनीति के बारे में भी बताया। पता चला है कि व्हाट्सऐप द्वारा लघु और मध्य उद्योगपतियों के लिए नया ऐप डेवलप किया जा रहा है। यह एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज फोन प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध होगा। बिजनेस हाउस को अपने ग्राहकों से संपर्क करने के लिए व्हाट्सऐप के बिजनेस ऐप का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, यूज़र तब भी मुख्य ऐप के ज़रिए ही बिजनेस हाउस से संपर्क साध सकेंगे। अगर कोई यूज़र चाहे तो बिजनेस कम्युनिकेशन्स फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं।

WhatsApp एंड्रॉयड ऐप में आया एक और अनोखा फीचर

ख़ास बातें
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर अब लॉन्चर ऐप शॉर्टकट की टेस्टिंग हो रही हैशॉर्टकट की मदद से यूज़र व्हाट्सऐप के किसी खास फीचर तक सीधे पहुंच सकेंगेइस फीचर की टेस्टिंग अभी एंड्रॉयड बीटा ऐप पर चल रही है
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप पर अब लॉन्चर ऐप शॉर्टकट की टेस्टिंग हो रही है। इन शॉर्टकट की मदद से यूज़र अब व्हाट्सऐप के किसी खास फीचर तक सीधे पहुंच सकेंगे। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग अभी एंड्रॉयड बीटा ऐप पर चल रही है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इसे स्टेबल बिल्ड पर कब तक पेश किया जाएगा।
एंड्रॉयड पुलिस ने सबसे पहले इस ऐप के शॉर्टकट की जानकारी दी। इस लॉन्चर ऐप शॉर्टकट के बारे में यही कहा जा सकता है कि यह बेहद ही काम का नहीं है। यूज़र इसकी मदद से सीधे स्टेटस को अपडेट नहीं कर सकते, या फिर किसी पिन्ड चैट तक नहीं पहुंचा जा सकता। बल्कि यूज़र को सीधे कैमरा खोलने या चैट विंडो तक जाने का विकल्प मिलता है।

एक शॉर्टकट ‘New Chat’ का भी है, लेकिन जो लोग व्हाट्सऐप अकसरइस्तेमाल करते हैं, वो जानते होंगे कि न्यू चैट को कभी-कभार ही इस्तेमाल में लाया जाता है। हम अकसर ही उनलोगों से ही चैट करते हैं जो हमारे चैट स्क्रीन पर हैं। हमारे पास एंड्रॉयड बीटा वी2.17.277 पर यह फीचर मौज़ूद है और इसमें स्टार्ड मैसेज के लिए शॉर्टकट मैसेज भी मौज़ूद है।
ऐप शॉर्टकट फीचर को एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ पेश किया गया था, लेकिन यूज़र इस फ़ीचर को नोवा और एक्शन जैसे लॉन्चर की मदद से एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर भी एक्सेस कर पाएंगे। नोवा पर यूज़र आइकन स्वैप करने वाले गैस्चर पर भी शॉर्टकट असाइन कर पाएंगे। इन ऐप शॉर्टकट को आप खींचकर अपने होम स्क्रीन पर स्वत्रंत शॉर्टकट भी बना सकते हैं। यह अच्छी बात है। लेकिन ज़्यादातर यूज़र इन शॉर्टकट के ज़रिए अपने होम स्क्रीन को भरा-भरा नहीं रखना चाहेंगे। बता दें कि इस फीचर की अभी टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि व्हाट्सऐप द्वारा आने वाले समय में इस फीचर को और बेहतर व काम का बनाने की कोशिश होगी।
बता दें कि व्हाट्सऐप बीटा ऐप के लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न डाउनलोड करने के लिए यूज़र को एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम में साइन अप करना होगा। इसके अलावा यूज़र चाहें तो यहां से एपीके मिरर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp को Desktop PC पे कैसे use करें?

WhatsApp को Desktop PC पे कैसे use करें?
नमस्कार, आजकल WhatsApp किसी को भी messages भेजने का सबसे बढ़िया जरिया बन चूका है. पहले हम जिन कामों के लिए लोगों को specially call किया करते थे, अब हम वैसे कामों के लिए उन्हें WhatsApp पर ही बता देते हैं. क्या आपको पता है कि WhatsApp कितना popular है?
आप बस अंदाज़ा ही लगा सकते हैं कि रोजाना WhatsApp पर 50 Billion messages भेजे जाते हैं. ये तो दुनिया की सम्पूरण population से भी 6 गुना ज्यादा है. पहले शुरूआती दिनों में WhatsApp को केवल smartphones पर ही use किया जा सकता था. परन्तु कई लोग Android Softwares को use करके या फिर Virtual Smartphone Environment PC पर create करके WhatsApp का प्रयोग करने लगे.

फिर WhatsApp ने ही officialy एक ऐसा तरीका इजात किया जिससे आप WhatsApp का प्रयोग अपने PC के web-browser के भीतर ही कर पाएंगे. आज हम इसी तरीके के बारे में जानने वालें है.
इसके लिए लेकिन यह ज़रूरी है कि आपके Smartphone में WhatsApp enable होना चाहिए और किसी stable Internet connection के साथ जुदा भी होना चाहिए. यह इसकी एक बहुत बड़ी limitation भी है. किन्तु फिर भी ये तरीका बहुत बढ़िया है.

WhatsApp को PC में चलाने के लिए Step by Step Guide:

तो चलिए अब जानते हैं कि आप कैसे अपने Web browser में अपने smartphone में ही चल रहे WhatsApp को चला सकते हैं.
  1. अपने web browser में जाईये और web.whatsapp.com को open कर लीजिये. ये कुछ नीचे दिखाए गए screenshot की तरह होगा. इसे खुला रहने दीजिये. इसमें एक QR Code दिया गया होगा जिसकी आपको ज़रुरत पड़ेगी.
2.अब आपको अपने Smartphone में जाना है और WhatsApp को open करना है. और फिर 3 Dot Button पर click करना है जैसा कि नीचे दिए गए screenshot में दिखाया गया है. 
3. उसके बाद WhatsApp Web के option पर click कीजिये.
4.अब आपके सामने आपके smartphone का Camera Open हो जायेगा जोकि actually एक QR Code Reader होगा. इससे आपको अपने web browser में open हुआ QR Code Scan करना है.
5.जैसे ही आपके Smartphone में WhatsApp का QR reader code को स्कैन कर लेगा, आपके PC के web browser में आपका WhatsApp open हो जायेगा.
अब आप जैसे WhatsApp का प्रयोग अपने Smartphone में करते थे, वैसे ही अपने PC में भी कर पाएंगे.
बस एक बात का ध्यान रखिये जैसे कि ऊपर दिए screenshot में लिखा भी हुआ है कि “Keep your Phone Connected”. इसका अर्थ ये है कि अपने Smartphone को एक active internet connection के साथ जोड़े रहिये तभी ये सब चलता रहेगा.




WhatsApp पर प्रोफाइल पिक की प्राइवेसी

WHATSAPP पर प्रोफाइल पिक की प्राइवेसी


WhatsApp पर अपनी DP यानी डिस्प्ले पिक्चर की प्राइवेसी के प्रति चिंतित रहते हैं। यदि आप WhatsApp की डिफ़ॉल्ट सेटिंग का ही इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी प्रोफाइल पिक्चर यानी DP को कोई भी व्यक्ति देख सकता है, यदि किसी व्यक्ति के पास आपके फोन नंबर है, तो वह अपने WhatsApp से आपको जुड़े बिना ही आपकी DP यानी प्रोफाइल पिक देख सकता है। जो लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंतित रहते हैं, उन्हीं WhatsApp पर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स पर ध्यान देना चाहिए।

DP सिर्फ उनके लिए जिन्हें, आप दिखाना चाहते हैं



  1. इसके लिए आप सबसे पहले WhatsApp के मेनू टेब में जाइए 
  2. यहां से आप सेटिंग का विकल्प चुनिये। 
  3. इसके बाद आप अकाउंट विकल्प पर टैप करें।
  4. यहां आपको प्राइवेसी का विकल्प मिलेगा।  इस पर टैप करें। 
  5. यहां आपको लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो दिखेंगे। 
  6. प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और चुन लीजिए कि आप अपना DP किसे दिखाना चाहते हैं और किसे नहीं। 


ऐसे नहीं दिखेगा किसी व्यक्ति विशेष को आपका प्रोफाइल फोटो